Categories: इंडिया

निर्मला सीतारमण आज करेंगी RBI बोर्ड को संबोधित

<p>वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज राजधानी दिल्ली में भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल को संबोधित करेंगी। यह बजट के बाद होने वाली परंपारगत बैठक है। वह बजट में राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए उठाये गए कदमों सहित केंद्रीय बजट के अन्य प्रमुख पहलुओं की इस बैठक में चर्चा करेंगी। उल्लेखनीय है कि फरवरी में पेश 2019-20 को पेश अंतरिम बजट अनुमान की तुलना में शुक्रवार पांच जुलाई को पेश पूर्व बजट में 6,000 करोड़ रुपये अधिक राजस्व की प्राप्ति का अनुमान लगाया गया है। &nbsp;</p>

<p>केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 तक राजकोषीय घाटे (कुल व्यय और आमदनी के बीच के अंतर) को कम करके जीडीपी के तीन प्रतिशत पर सीमित करने और प्राथमिक घाटे को पूरी तरह से खत्म करने का खाका पेश किया है। किसी वर्ष विशेष में राजकोषीय घाटे और ब्याज खर्च के अंतर को प्राथमिक घाटा कहते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि वित्त मंत्री केंद्रीय बैंक के निदेशक मंडल को बजट में की गयी अन्य घोषणाओं के बारे में भी अवगत कराएंगी। इसके अलावा जम्मू कश्मीर पर भी नज़र बनी रहेगी।</p>

<p>जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के तीन साल पूरे होने पर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। बुरहान दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आठ जुलाई 2016 को मारा गया था। इसके अलावा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहै है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह हंगामेदार हो सकता है, क्योंकि प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने फैसला किया है कि वह प्रदेश में हो रही बिजली कटौती और किसानों के कर्ज़ माफी सहित अन्य मुद्दों पर कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस नीत सरकार को सदन में घेरेगी।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(3549).jpeg” style=”height:340px; width:640px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

6 mins ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

39 mins ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

1 hour ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

2 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

2 hours ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

16 hours ago