Categories: इंडिया

स्वस्थ रहने और फिट रहने का फंडा हमारे पूर्वजों के समय से चला आ रहा हैः PM मोदी

<p>दिल्ली के&nbsp; इंदिरा गांधी स्टेडियम में&nbsp;प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने&nbsp; &#39;फिट इंडिया अभियान&#39; की शुरुआत की। खेल दिवस के अवसर पर इसे लॉन्च किया गया है। अभियान की शुरुआत करने के बाद कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि आज के दिन हमें मेजर ध्यानचंद के रूप में महान खिलाड़ी मिले थे और देश उनको नमन कर रहा है। इस अभियान के माध्यम से देश ने हेल्दी इंडिया की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह देश की जरूरत है कि इस अभियान को जन आंदोलन बनाया जाए। इससे खेल में जो युवा खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं, इससे उनका हौसला बढ़ेगा। फिटनेस सिर्फ शब्द नहीं है, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए जरूरी शर्त है।</p>

<p>पीएम मोदी ने कहा कि स्वस्थ रहने और फिट रहने का फंडा हमारे पूर्वजों के समय से चला आ रहा है। उन्होंने इस दौरान संस्कृत का श्लोक सुनाया और फिटनेस के लाभ बताए। फिटनेस हमारे जीवन का अभिन्न अंग रहा है और समय के साथ इसे लेकर सोसाइटी में उदासीनता आती रही है।</p>

<p>इस अभियान के तहत हर कॉलेज और विश्वविद्यालय को 15 दिवसीय फिटनेस प्लान भी तैयार करना होगा। इसके अलावा उसे इस प्लान को अपने पोर्टल या वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इस अभियान का मकसद स्वास्थ्य के प्रति देश में लोगों को जागरूक करना है। इस अभियान को सरकार स्वच्छता अभियान की तर्ज़ पर आगे बढ़ाना चाहती है। गौरतलब है कि देश में हर साल हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर 29 अगस्त को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(4487).jpeg” style=”height:800px; width:700px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भगवान रघुनाथ की भव्य शोभायात्रा के साथ आज शुरू होगा दशहरा

International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…

5 hours ago

Himachal: सरकारी स्कूलों में शिक्षा का तरीका बदल रहा, बच्चे अंग्रेजी में पढ़ रहे

विपल्‍व सकलानी English medium education in Himachal; हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का…

5 hours ago

केविन पीटरसन जल्द ही परिवार संग भारत यात्रा पर, हिंदी पोस्ट ने जीता दिल

Kevin Pietersen India visit; इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों…

5 hours ago

Hamirpur: आयुर्वेदिक अस्पताल में अब सालभर मिलेगी पंचकर्म उपचार की सुविधा

Panchakarma treatment Hamirpur: हमीरपुर के जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में अब वर्ष भर पंचकर्म पद्धति से…

6 hours ago

Hamirpur News: नादौन में पर्यटन को बढ़ावा, मुख्यमंत्री सुक्खू की दूरगामी योजना से होगा विकास

Nadoun tourism development: हिमाचल प्रदेश का नादौन कस्बा, जो शिमला-मटौर फोरलेन नेशनल हाईवे और अटारी-हमीरपुर-मंडी…

6 hours ago

Education: 525 प्राइमरी स्कूल होंगे मर्ज, 500 प्रिंसिपलों की नियुक्ति की तैयारी

  Himachal education reforms: हिमाचल प्रदेश में शिक्षा सुधार के तहत अब दो किलोमीटर से…

6 hours ago