<p>पुलिस थाना ऊना के तहत रामपुर हरोली पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान गुरप्यारा 41 पुत्र जगन्नाथ निवासी सुनेहरा ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। जबकि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार गुरप्यारा देर सांय हरोली से अपने घर सुनेहरा की ओर बाइक से आ रहा था कि हरोली रामपुर पुल के पास उसे अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घायल को 108 एम्बुलेंस की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।</p>
<p>उधर एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।</p>
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…