<p>केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली शनिवार को वापस स्वदेश लौट आए हैं। इस बात की जानकारी जेटली ने अपने ट्विटर पर दी है। अमेरिका से इलाज कराकर लौटे जेटली ने लिखा कि घर वापस आकर बहुत खुश हूं।</p>
<p>गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री जेटली का बीते साल दिल्ली के एम्स में किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ था। अरुण जेटली कुछ हफ्तों पहले ही इलाज के लिए अमेरिका गए थे। इसकी वजह से वह नरेन्द्र मोदी सरकार का छठा और अंतिम बजट पेश नहीं कर पाये। उनकी अनुपस्थिति में वित्त मंत्रालय का कार्यभार पीयूष गोयल को सौंपा गया। गोयल ने ही इस बार लोकसभा में अंतरिम बजट भी पेश किया।</p>
<p>हालांकि, जेटली अमेरिका में रहते हुए भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहे। उन्होंने इस दौरान फेसबुक और ट्विटर पर कई बार लिखा तथा बजट पेश होने के बाद वीडियो कांफ्रेंस के जरिये एक संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित किया।</p>
<p> </p>
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…
Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…
Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…
Shimla: शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित अवैध निर्माण के मामले…