Categories: इंडिया

कानुपर: शेल्टर होम में 57 लड़कियों को कोरोना, 7 युवतियां गर्भवती भी निकली

कानपुर में राजकीय संवासिनी गृह(शेल्टर होम) में 2 कर्मचारियों समेत 57 युवतियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही 7 बालिकाएं गर्भवती भी निकली हैं। इससे पहले कानपुर के इस संवासिनी गृह में रहने वाली 33 महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब ये संख्या और बढ़ने से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। कोरोना संक्रमण के 57 मामले सामने आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है।

एक सप्ताह पहले ही संवासिनी गृह की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। उसके बाद 18 जून को एक साथ 33 महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 19 जून को 16 और संवासिनियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 20 जून की रात जांच रिपोर्ट में 8 और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। संवासिनी गृह में 12 साल से लेकर 34 साल तक की महिलाएं रहती हैं।

कोरोना संक्रमित 2 गर्भवती संवासिनियों को भी कोरोना संक्रमित होने के बाद डफरिन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। संवासिनियों की उम्र महज 17 साल है। कानपुर जिला प्रशासन की ओर से एक बयान भी सामने आया है। प्रशासन का कहना है कि जो 7 बालिकाएं गर्भवती पाई गई हैं, उनमें से 5 कोरोना पॉजिटिव हैं। बाकी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सातों बालिकाएं संवासिनी गृह में प्रवेश होने के समय से ही गर्भवती थीं।

यूपी में कानपुर दूसरा सबसे प्रभावित जिला

कानपुर उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित जिला है। कानपुर में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या 386 है। पहले नंबर पर नोएडा बना हुआ है। नोएडा में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 690 है। गाजियाबाद में कोरोना के 354 केस है, वहीं 329 लोग लखनऊ में कोरोना संक्रमित हैं। मेरठ में भी 242 लोग कोरोना संक्रमित हैं।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

56 mins ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

1 hour ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

2 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

2 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

3 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

3 hours ago