इंडिया

UP: चुनावी ड्यूटी के लिए जा रहे पुलिसकर्मियों की बस हादसे का शिकार, 26 पुलिसकर्मी घायल

उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनावों के बीच एक बड़ा हादसा पेश आया है। यहां सोमवार को कानपुर में चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहे पुलिसकर्मियों की बस की नौबस्ता बाईपास हाईवे पर ट्रक से टक्कर हो गई। ट्रक से टक्कर के बाद बस बीच सड़क पलट गई।

हादसे में बस में सवार करीब 26 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इसमें से तीन पुलिसकर्मियों के हाथ पैर में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

मामले की पुष्टि करते हुए कानपुर के एडिश्नल पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि अमरोहा जिले के पुलिस कर्मी चौथे चरण के मतदान के लिए उन्नाव जा रहे थे। नौबस्ता बाईपास पर तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे पीछे से ट्रक में घुस गई और इसके बाद पलट गई।

बस में 35 पुलिस कर्मी सवार थे और 26 घायल हो गए। सूचना मिलते ही नौबस्ता समेत अन्य थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और घायलों को हैलट अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद क्रेन की मदद से बस को हाईवे से हटाया गया है।

बस में सवार पुलिस कर्मियों ने बताया कि बस चालक ने रात में शराब ज्यादा पी ली थी। इसके चलते सुबह से ही बस को ठीक नहीं चला रहा था। बस वाले की गलती से ही अनियंत्रित होने के बाद ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग निकला।

Samachar First

Recent Posts

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

3 mins ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

11 mins ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

14 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

15 hours ago

रैगिंग के आरोपी विद्यार्थी की बिना वारंट के होगी गिरफ्तारी, हो सकती है तीन साल की सजा

  Hamirpur:होटल प्रंबधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर की एंटी रैगिंग समिति की बैठक वीरवार को संस्थान…

15 hours ago

कोट और मटाहणी स्कूल की छात्राओं को समझाया तनाव प्रबंधन

  Hamirpur: महिला एवं बाल विकास विभाग ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट…

15 hours ago