इंडिया

वैष्णो देवी की यात्रा होगी और आसान, कटरा से अर्धकुंवारी तक रोपवे का प्रस्ताव मंजूर

माता वैष्णो देवी यात्रा को आसान बनाने के लिए कटरा से अर्धकुंवारी के बीच रोपवे बनाने के बहुप्रतीक्षित प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी दे दी गई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की 69वीं बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक में बोर्ड के अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा मौजूद थे।

प्रस्ताव के अनुसार कटरा से अर्धकुंवारी के बीच 1281.20 मीटर लंबे रोपवे का निर्माण किया जाएगा जिसकी ऊंचाई अधिकतम 590.75 मीटर तक होगी। इसके जरिए प्रति घंटे एक तरफ 1500 यात्रियों को ले जाना संभव होगा और केबिन कैपिसिटी 8 यात्रियों की होगी। इसके निर्माण पर करीब 94.23 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। राइट्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि प्रति यात्री आने जाने का शुल्क 200 रुपये रखा जाता है तो 63 फीसदी संचालनात्मक लागत वसूल हो सकती है।

बोर्ड सदस्य शर्मा ने कहा कि बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अब इस पर आगे का कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि नई सुविधाओं से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दुनियाभर के तीर्थयात्रियों की अत्याधुनिक सुविधाओं तक पहुंच हो और स्थानीय अर्थव्यवस्था तथा तीर्थयात्रा के बीच संबंध और मजबूत हो।

उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रा के लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर भक्तों के लिए स्काईवॉक, नए दुर्गा भवन और आध्यात्मिक थीम पार्क जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही हैं। सिन्हा ने कहा कि पवित्र मंदिर में भारत और विदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

1 hour ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

2 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

2 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

8 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

9 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

9 hours ago