- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2 अप्रैल से भारत पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा की।
- ट्रम्प ने अपने पहले संबोधन में पाकिस्तान को अमेरिकी सेना की मदद के लिए धन्यवाद दिया।
- अप्रवास, व्यापार, यूक्रेन युद्ध और ऊर्जा क्षेत्र को लेकर ट्रम्प ने बड़ी घोषणाएं कीं।
Trump India Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले संयुक्त संसदीय भाषण में भारत पर 2 अप्रैल से 100% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ट्रम्प ने कहा कि भारत अमेरिका से कई उत्पादों पर भारी टैरिफ वसूलता है, इसलिए अब अमेरिका भी ऐसा ही करेगा।
🚨 Donald Trump : EU, China, Brazil, India, and other nations charge us tremendously higher tariffs than we charge them.
India charges us auto tariffs 100%⚡️
On April 2, reciprocal tariffs kick in, and whatever they tariff us, we will tariff them.
pic.twitter.com/GqFcD8yfyG— Political Views (@PoliticalViewsO) March 5, 2025
उन्होंने कहा कि “जैसे को तैसा” नीति के तहत अब अमेरिका भी उन देशों पर टैरिफ बढ़ाएगा जो अमेरिकी सामानों पर अधिक शुल्क लगाते हैं।
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) March 5, 2025
अपने लंबे 1 घंटे 44 मिनट के भाषण में ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने 43 दिनों में जितना किया, उतना कई सरकारें 4-8 साल में भी नहीं कर पाईं। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत “अमेरिका इज़ बैक” के नारे से की और कहा कि अब अमेरिकी अर्थव्यवस्था और सुरक्षा पहले की तुलना में अधिक मजबूत होगी।

ट्रम्प ने अपने भाषण में पाकिस्तान को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि 2021 में अफगानिस्तान में 13 अमेरिकी सैनिकों की हत्या करने वाले आतंकियों को पकड़ने में पाकिस्तान ने मदद की थी। इसके अलावा, उन्होंने अप्रवास नीति को कड़ा करने, अमेरिका में व्यापारिक टैरिफ बढ़ाने, रूस-यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थता करने, तेल और गैस उत्पादन को बढ़ावा देने और अंतरिक्ष कार्यक्रमों को विकसित करने की योजनाओं की घोषणा की।

ट्रम्प ने दावा किया कि जो बाइडेन अमेरिका के इतिहास के सबसे खराब राष्ट्रपति रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाइडेन प्रशासन की कमजोर नीतियों की वजह से देश में महंगाई बढ़ी और अवैध अप्रवासियों की संख्या में भारी वृद्धि हुई। इसके जवाब में, ट्रम्प ने अमेरिका में “गोल्ड कार्ड वीजा” लाने की बात कही, जो ग्रीन कार्ड से भी अधिक उन्नत होगा।

ट्रम्प ने अंतरिक्ष क्षेत्र में अमेरिकी नेतृत्व को बढ़ाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि अमेरिका जल्द ही मंगल ग्रह पर अपना झंडा फहराएगा और दुनिया की सबसे उन्नत सभ्यता का निर्माण करेगा। उन्होंने “लिक्विड गोल्ड” यानी तेल और गैस के भंडारों को विकसित करने के लिए बड़े निवेश की योजनाओं का भी उल्लेख किया।




