Categories: इंडिया

दिल्ली में CAA के खिलाफ उग्र हो रहा विरोध प्रदर्शन, मौजपुर, भजनपुरा, जाफराबाद में हिंसा जारी

<p>नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सोमवार को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में दो गुटों के बीच हुई ताजा झड़प ने ऐसा हिंसक मोड़ लिया कि सात लोगों की मौत हो गई। दिल्ली के जाफराबाद-मौजपुर के इलाकों में सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का समर्थन करने वाले और विरोध करने वाले समूहों के बीच संघर्ष हुआ और प्रदर्शनकारियों ने कई घरों, दुकानों औऱ वाहनों में आग लगा दी और एक-दूसरे पर पथराव किया था।</p>

<p>दिल्ली के ब्रह्मपुरी और मौजपुर इलाके में तीसरे दिन भी पत्थरबाजी और हिंसक प्रदर्शन जारी है। आज सुबह ही कुछ इलाकों में उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। रविवार से शुरू हुई हिंसा में अब तक एक हेड कांस्टेबल समेत सात लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एहतियात के तौर पर पांच मेट्रो स्टेशन, जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एंक्लेव और शिव विहार बंद कर दिए हैं।</p>

<p>इस हिंसक प्रदर्शन में एक पुलिस कर्मी समेत 7 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, हिंसा में अर्द्धसैनिक बल और दिल्ली पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 50 लोग घायल हुए हैं। हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए न सिर्फ कई मेट्रो के एग्जिट और एंट्री को बंद करना पड़ा, बल्कि सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती की गई। मंगलवार को भी झड़प देखने को मिली। हालांकि, दिल्ली के इस भयावह हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय में बैठकों का दौर भी जारी है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago