Follow Us:

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा आज से

समाचार फर्स्ट डेस्क |

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अफ्रीका के तीन देशों बेनिन, गांबिया और गिनी की राजकीय यात्राओं के लिए रवाना हो गए हैं। इन तीन देशों में भारत के किसी भी राष्ट्रपति की पहली यात्रा है और तीन अगस्त तक राष्ट्रपति इन देशों का दौरा करेंगे। राष्‍ट्रपति के साथ केन्‍द्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग और जहाज रानी राज्‍य मंत्री मनसुख मंडाविया और चार सांसद भी जा रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने कार्यकाल में अब तक 23 देशों का दौरा किया है। अफ्रीका के इन तीनों देशों के लिए भारत के किसी राष्ट्रपति का पहला दौरा होगा।

अपने दौरे के पहले चरण में राष्ट्रपति कोविंद बेनिन जाएगें। इसके बाद वह गांबिया और गिनी जाएंगे। इन देशों के दौरे में कृषि क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने के इरादे से कृषि मशीनें प्रदान की जाएंगी। बेनिन में राष्ट्रपति कोविंद नेशनल एसेंबली को संबोधित करेंगे साथ में वो वहां रह रहे करीब 1500 प्रवासी भारतीयों की एक सभा को भी संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति के इन तीन देशों के दौरे में आपसी व्यापार बढ़ाने पर विशेष जोर होगा।