Categories: इंडिया

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी, 191 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। मतदान सुबह 7:00 बजे से शुरू होगा और शाम 6:30 बजे तक चलेगा। कोरोना संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करते हुए चुनाव हो रहा है। इसके मद्देनजर वोटिंग का समय बढ़ाया गया है। राज्य की पांच जिलों पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर की 30 विधानसभा सीटों के लिए वोट पड़ रहे हैं। इनमें से सात चुनाव क्षेत्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। कुल 191 प्रत्याशी मैदान में हैं।  इनमें तृणमूल और भाजपा के 29-29, माकपा के 18, बसपा के 11, भाकपा के चार, कांग्रेस के छह, फॉरवर्ड ब्लॉक के दो, आरएसपी का एक, अन्य दलों के 48 और 43 निर्दलीय हैं। इनमें से 11 आरक्षित सीटें हैं। चार अनुसूचित जाति और सात अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

पहले चरण के मतदान के मद्देनजर पांचों जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय बल की 684 कंपनियां तैनात हैं। पुरुलिया में सर्वाधिक 185, झाड़ग्राम में 144, पूर्व मेदिनीपुर में 148, पश्चिम मेदिनीपुर में 124 और बांकुड़ा में 83 कंपनियां मुस्तैद हैं। पहले चरण में कुल 10 हजार 288 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पुरुलिया जिले में सर्वाधिक 3 हजार 127 पोलिंग बूथ हैं। इसके अलावा पूर्व मेदिनीपुर में 2 हजार 437 और पश्चिम मेदिनीपुर में 2 हजार 089 बूथ हैं। बांकुड़ा में 1 हजार 328 और झाड़ग्राम में सबसे कम 1 हजार 307 पोलिंग बूथ हैं।

कुल प्रत्याशियों में 170 पुरूष और 21 महिलाएं हैं। इनमें से 48 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। 191 प्रत्याशियों में 10 करोड़पति तो दो की कुल संपत्ति महज 500-500 रुपये है। 96 उम्मीदवार महज पांचवीं से 12वीं पास, जबकि 92 स्नातक व उससे अधिक शैक्षिक योग्यता वाले हैं। कुल 73 लाख 80 हजार 942 मतदाता इनकी सियासी किस्मत का फैसला करेंगे। इनमे 37 लाख 52 हजार 938 पुरुष और 36 लाख 27 हजार 949 महिला मतदाता हैं, थर्ड जेंडर के कुल 55 मतदाता हैं।  तीन प्रवासी भारतीय मतदाता भी हैं। अलग तौर पर 11 हजार 767 सर्विस वोटर भी हैं।

बता दें कि राज्य की  294 सीटों पर आठ चरणों में मतदान होने हैं। 27 मार्च को पहला चरण। दूसरा- 1 अप्रैल, तीसरा- 6 अप्रैल, चौथा- 10 अप्रैल, पांचवां चरण- 17 अप्रैल, छठा चरण- 22 अप्रैल, सातवां चरण- 26 अप्रैल, आठवें चरण का मतदान- 29 अप्रैल को होगा। दो मई को परिणाम आएंगे।

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

20 mins ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

1 hour ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

2 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

2 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

3 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

3 hours ago