Follow Us:

झारखंड में तीसरे चरण के17 सीटों पर मतदान जारी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

झारखंड में आज तीसरे चरण के लिए विधानसभा चुनाव का मतदान हो रहा है। यह चुनाव रांची, कांके, हटिया, रामगढ़ और बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। जबकि शेष इलाकों में शाम तीन बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। सुबह 11 बजे तक 29 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि सभी 17 सीटों पर सुबह नौ बजे तक तेजी से 13.05 प्रतिशत मतदान हुआ है और कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की रिपोर्ट नहीं है।

उन्होंने बताया कि 9 बजे तक कोडरमा में 10.20, बरकट्ठा में 15.90, बरही में 13.08, बड़कागांव में 13.70, रामगढ़ में 17.03, मांडू में 14.20, हजारीबाग में 10.27, सिमरिया में 13.77, धनवार में 7.57, गोमिया में 13.02, बेरमो में 12.75, ईचागढ़ में 14.11, सिल्ली में 16.35, खिजरी में 16.25, रांची में 10.64, हटिया में 11.40 और कांके में 13.60 प्रतिशत मतदान हुआ है।