Follow Us:

अब क्या है मौसम का संकेत? धूप तो रहेगी लेकिन अगले 5 दिन बादल रहने का अनुमान

प्री मानसून की बारिश कई राज्यों में जारी है। आने वाले दिनों में मानसून के उत्तर भारत की ओर बढ़ने की संभावना है।

डेस्क |

प्री मानसून की बारिश कई राज्यों में जारी है। आने वाले दिनों में मानसून के उत्तर भारत की ओर बढ़ने की संभावना है। राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आज भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। गुजरात के अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकिम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम साफ रहने का अनुमान है। धूप खिलने से तापमान में वृद्धि का क्रम जारी रहेगा। उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रह सकता है। मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। जिससे कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में अगले 24 घंटों के दौरान मेघ गर्जन, बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। राजधानी में पांच दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं।