इंडिया

10 मार्च तक बारिश का येलो अलर्ट जारी, कई राज्यों में चलेगी आंधी

देश के पश्चिम हिस्सों में मौसम बिगड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों के लिए मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की भविष्यवाणी की है। विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (NWFC) के अनुसार पूर्वी हवाओं की एक द्रोणिका (ट्रफ रेखा) केरल के तट से लेकर दक्षिण-पूर्व अरब सागर में कोंकण तट तक जा रही है। इससे पूर्वी व पश्चिमी हवाओं का मिलन हो रहा है।

विभाग ने कहा कि मौसम के इस सिस्टम के कारण इक्का दुक्का स्थानों पर आंधी, गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 8 से 10 मार्च तक महाराष्ट्र, गुजरात, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में मौसम इसी तरह बिगड़ा रहेगा। आठ और नौ मार्च को उत्तर मध्य महाराष्ट्र और लगे हुए मराठवाड़ा के इलाकों में कुछेक स्थानों पर मूसलधार बारिश भी सकती है।

मुंबई स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार पालघर, ठाणे, रायगढ़ व रत्नागिरी में धुलभरी आंधी के साथ बिजली चमकने व मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अगले दो दिनों में मध्यम बारिश हो सकती है। इंदौर समेत मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार रात भी आंधी चली और बूंदाबांदी हुई।

Manish Koul

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

37 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

48 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago