इंडिया

Weather: कल से फिर बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश का अनुमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज रात या फिर कल से देश के कई हिस्से में मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आज पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है।

गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू कश्मीर के उत्तरी हिस्सों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी के भी आसार हैं। इसके साथ ही पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं कुछ इलाके में तेज हवा चलने का भी पूर्वानुमान है।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक आज रात या फिर कल एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। अगले कुछ घंटों में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभवना है।

इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, पश्चिमी हिमालय, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश संभव है। स्काईमेटवेदर के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, सिक्किम और केरल में छिटपुट हल्की बारिश हुई।

हिमाचल में भी दो दिन खराब रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में कल से मौसम करवट बदलेगा। एक बार फि‍र से लोगों को ठंड का प्रकोप सहना पड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने बारिश, आंधी व बर्फबारी की संभावना जताई है, ऐसे में तापमान में गिरावट आने से ठंड में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 22 व 23 फरवरी को आंधी व बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। ऊंचे व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जीएस संधवालिया

Shimla: हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जीएस संधवालिया होंगे। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने केंद्र…

9 hours ago

आरएस बाली ने नवाजे UTT नेशनल रैंकिंग प्रतियोगिता के उत्कृष्ट खिलाड़ी

  रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकादमी में टूर्नामेंट संपन्‍न kangra:…

9 hours ago

द हंस फाउंडेशन द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कनौन में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

द हंस फाउंडेशन की एमएमयू टीम द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कनौन में स्वास्थ्य शिविर…

12 hours ago

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस हुई मजबूत, भाजपा नेता कुर्सी बचाने के लिए कर रहे टिप्‍पणियां

समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क भाजपा नेता रवनीत बिट्टू और शिव सेना नेता की राहुल गांधी पर…

15 hours ago

अब देश में होगा ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’, जानें इससे जुड़ी अहम बातें

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी New Delhi: वन नेशन वन इलेक्शन होगा। यानि पूरे देश में एक…

15 hours ago

कांस्‍टेबल भर्ती का इंतजार खत्‍म, जानें कब शुरू होगी भर्ती

  Shimla/Chamba: हिमाचल प्रदेश में कांस्‍टेबल भर्ती जल्‍द होने वाली है। राज्य लोकसेवा आयोग जल्द…

16 hours ago