इंडिया

आखिर क्यों मनाया जाता है ओजोन दिवस, क्या है इसका महत्व ?

16 सितंबर को पूरी दुनिया में ओजोन दिवस के तौर पर मनाया जाता है। ताकि लोगों को ओजोन लेयर की महत्व को बताया जा सके क्योंकि जीवन के लिए जितना जरूरी आक्सीजन है उतना ही जरूरी ओजोन लेयर है।

क्या है ओजोन लेयर ?

ओजोन परत पृथ्वी के वायुमंडल की एक परत या सुरक्षा कवच है और ये परत हमें सूरज से आने वाले खतरनाक किरणों से बचाती है। लेकिन प्रदूषण ने ओजोन में छेद कर दिए हैं जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ा है। वहीं कई वैज्ञानिकों का कहना है कि रेफ्रिजरेटर और एसी ओजोन लेयर को नुकसान पहुंचा रहे है और समय पर इसका समाधान नहीं निकाला गया तो आने वाले समय में इसकी परिणाम और भयानक हो सकते हैं।

आखिर कब से मनाया जाता है ओजोन डे
पहली बार ओजोन डे साल 1995 में मनाया था साल 1970 में वैज्ञानिकों को ओजोन परत के छेदों के बारे में पता चला, जिसके बाद विश्व के कई देशों की सरकार के लिए यह चिंता का विषय बन गया। 16 सितंबर, 1987 को संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में ओजोन लेयर को हुए नुकसान के लिए कनाडा के मांट्रियल शहर में दुनिया के 33 देशों ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसे ‘मांट्रियल प्रोटोकॉल’ कहा जाता है और इस प्रोटोकॉल का लक्ष्य है कि साल 2050 तक ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले केमिकल को कंट्रोल किया जाए।

इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद शिमला ने बड़ोग गांव में पौधा रोपण कर ओजोन दिवस मनाया और प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर हिमकास्ट की तरफ से आनलाइन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें 10वीं और 12वीं के करीब 3 हजार बच्चों ने हिस्सा लिया।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

2 mins ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

10 mins ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

14 mins ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

3 hours ago

भाजपा में तय होती है वरिष्ठ नेताओं की ‘एक्सपायरी डेट’: पठानिया

भाजपा में तय होती है वरिष्ठ नेताओं की ‘एक्सपायरी डेट’ : पठानिया भाजपा का एक…

4 hours ago

आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः धर्माणी

आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः…

4 hours ago