Follow Us:

18 अप्रैल से पड़ेगी भीषण गर्मी! मौसम विभाग का येलो अलर्ट

डेस्क |

दिनभर खिली रही तेज धूप और भीषण गर्मी के बाद बृहस्पतिवार देर शाम दिल्ली में धूल भरी आंधी चली। इसके बाद शुक्रवार को भी गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। वहीं, शुक्रवार को भी सुबह से ही दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए हैं। इस दौरान अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 18 अप्रैल यानी अगले सप्ताह की शुरुआत भीषण गर्म से होगी। सोमवार से दिल्ली में से फिर से तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग ने 18 से 20 अप्रैल तक के लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। इस बीच लू चलेगी और तेज धूप खिलेगी। वहीं, इससे पहले शुक्रवार के साथ शनिवार और रविवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे,जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

दिनभर खिली रही तेज धूप और भीषण गर्मी के बाद बृहस्पतिवार देर शाम दिल्ली में धूल भरी आंधी चली। इसके बाद शुक्रवार को भी गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली हुई है। वहीं, शुक्रवार को भी सुबह से ही दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए हैं। इस दौरान अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।