Categories: इंडिया

केंद्रीय मंत्री अठावले के साथ मारपीट, भरी सभा में युवक ने जड़ा थप्पड़

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के साथ मारपीट की गई है। मुंबई के पास एक कार्यक्रम में उन्हें एक युवक ने थप्पड़ मारा है। यह घटना पुलिस की मौजूदगी में ठाणे के अंबरनाथ में हुई है। थप्पड़ मारने वाले शख्स का नाम प्रवीण गोसावी है। घटना के बाद अठावले समर्थकों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की।

जानकारी के मुताबिक, रामदास अठावले अंबरनाथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। कार्यक्रम के दौरान स्टेज से उतरते वक्त एक व्यक्ति ने उनके कान के पास जोरदार थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारने के बाद वह भागने लगा तो समर्थकों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें, मराठा आरक्षण पर रामदास अठावले ने कहा था कि मराठा समाज को दिया गया आरक्षण कोर्ट में नहीं टिक सकेगा। वह चाहते है कि मराठा समाज को आरक्षण दिया जाए, लेकिन राज्य सरकार ने जिस तरह से आरक्षण दिया है, वह कानूनी नहीं है। अठावले पर हुआ हमला उनके इस बयान से जोड़कर देखा जा रहा है।

केजरीवाल पर हुआ था हमला

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक शख्स ने सचिवालय के भीतर ही मिर्च पाउडर फेंककर हमला कर दिया था।

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

6 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

7 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

7 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

8 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

9 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

10 hours ago