लाइफस्टाइल

फोर्टिस कांगड़ा के नाम जुड़ी एक और बड़ी सफलता, एओर्टा के मरीज का हुआ सफल उपचार

किसी भी प्रकार के रोग का उपचार एवं सर्जरी की सफलता का मूल कारण उसमें टीम वर्क होता है। जिसका उदाहरण फोर्टिस कांगड़ा का कार्डियोलॉजी विभाग है, जो तीन कार्डियोलॉजिस्ट एवं दो कैथ लैब के साथ 24 घंटे सातों दिन क्षेत्र के लोगों को सेवाएं प्रदान कर रहा है। हाल ही में फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के कार्डियोलॉजी विभाग में एक मरीज पेट दर्द एवं हाई बीपी के साथ आया था, जिसका डायग्नॉस के बाद पता चला कि उसकी महाधमनी (एओर्टा) में फुलाव बहुत अधिक था।

मरीज की जान को बचाने के लिए तेजी से बढ़ती हुई इस नस को स्टेंटिंग करना जरूरी था। फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में इस रोग का बहुत सरल एवं बेहतरीन तरीके से उपचार हुआ। डॉ. नासिर ने कहा कि इस तरह के रोग उपचार के लिए लोगों को पहले बाहरी राज्यों का रूख करना पड़ता था। लेकिन यह बहुत खुशी की बात है कि क्षेत्र के लोगों को अब इस तरह की सुविधाएं घर-द्वार पर ही उपलब्ध हो रही हैं। फोर्टिस कांगड़ा के तीन कार्डियोलॉजिस्ट, जिनमें डॉ सैयद एजाज नासिर, डॉ निखिल, डॉ अतीत बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में जटिल स्टेंटिंग प्रक्रियाओं व एंडोवास्कुलर सर्जरी करने के लिए उन्नत तकनीक का उपयोग किया जाता है। इलाज की गई स्थितियों में कोरोनेरी आर्टरी डीजिज, पेरिफरल आर्टरी डीजिज, एओर्टा डीजिज, मेसेन्टेरिक रोग एवं कैरोटिड आर्टरी रोग शामिल हैं। फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा क्षेत्र के लोगों को बेहतरीन उपचार सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Samachar First

Recent Posts

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

11 mins ago

खरगे से मिले सुक्खू, मस्जिद विवाद और स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी पर दी सफाई

  शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली में…

40 mins ago

संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण पर आज हो सकता है बड़ा फैसला

  मुख्‍य बिंदु  मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड ने अवैध निर्माण को सील और ध्वस्त…

56 mins ago

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

5 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

6 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

6 hours ago