लाइफस्टाइल

पोषक तत्वों से भरपूर है कुटाखर का आटा, शरीर की कई समस्याओं को रखता है दूर

कुटाखर का पेड़ शरीर को रोग मुक्त रखने में सहायक होगा। यह पेड़ ऊंचाई वाले इलाकों में पाया जाता है। कुटाखर पेड़ के बीज से बने आटे में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व महिलाओं को माहवारी के दौरान होने वाली समस्याओं को दूर करते हैं। वहीं नाड़ियों में होने वाली सूजन भी ठीक हो जाती है। हिमाचल में यह पेड़ मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, सोलन के साथ अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाया जाता है।

बाजार में कुटाखर का आटा एक हजार से 1200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलता है। कुटाखर के आटे में एसकुलिन होता है। यह अल्सर सहित माहवारी के दौरान होने वाली समस्याओं को दूर करता है। इसमें फ्लेबोनाइड, ग्लाइकोसाइड होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। इसके अलावा आटे में शुगर 5.8, प्रोटीन .358, फासफोरस .124, पोटाशियम .733, कैल्शियम .0495, मैग्निशियम 0.042 व आयरन .00484 प्रतिशत होता है।

कैसे तैयार होता है आटा

कुटाखर के पेड़ औमतौर पर जंगलों में पाए जाते हैं। इस पेड़ के 30-35 किलो बीज से केवल दो-तीन किलो आटा निकलता है। बीज को तोडऩे के बाद इसे पीसा जाता है। इसके बाद इसे सात-आठ बार पानी से धोया जाता है। कुटाखर में सेपोनीन होता है, जिसे धोकर निकाला जाता है। धोने के बाद इसे पानी में बड़े बर्तन में रखा जाता है। आटा नीचे बैठ जाता है तो पानी को निकालने के बाद आटे को सुखाया जाता है। महिलाएं इसका हलवा बनाकर खाती हैं।

Samachar First

Recent Posts

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: चंडीगढ़-बैजनाथ रूट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां रात 11:00 बजे ठानपुरी के पास…

4 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

5 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

5 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

5 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

6 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

15 hours ago