हिमाचल

शिमला में चला ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’ अभियान, महिला कांग्रेस ने भाजपा पर जड़े आरोप

कांग्रेस की नैया की खिवैया इस बार राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के हाथ हैं। उतर प्रदेश से प्रियंका गांधी इसे लेकर कई नए प्रयोग कर रही हैं, जिनमें ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान भी एक है। माना जा रहा है कि इसके जरिए कांग्रेस पार्टी महिला वोटर्स को साधने की कोशिश कर रही है। इस अभियान के तहत हिमाचल महिला कांग्रेस ने चौड़ा मैदान से लेकर कांग्रेस कार्यालय तक रैली निकाली और महिलाओं के समर्थन में नारेबाज़ी की।

महिला कांग्रेस हिमाचल अध्यक्षा जैनब चंदेल ने कहा की कांग्रेस कार्यकाल के दौरान देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यसभा अध्यक्ष से लेकर राज्यपाल तक महिलाएं रही हैं। इससे साफ़ है कि कांग्रेस पार्टी महिला हितैषी है। यूपी में भी प्रियंका गांधी ने “लड़की हूं लड़ सकती हूं” अभियान के साथ चुनावों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया है।

यूपीए सरकार के दौरान भी कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के आरक्षण बिल को राज्यसभा से पास करवा दिया था लेकिन लोकसभा में अन्य दलों की सहमति न बन पाने से बिल लटक गया। केन्द्र में मोदी सरकार फुल बहुमत में है बावजूद इसके भाजपा महिला आरक्षण को पास नहीं करवा पा रही है। इससे पता चलता है कि भाजपा महिला विरोधी है। भाजपा शासनकाल में महिलाओं पर अत्याचार भी बढ़े हैं।

Samachar First

Recent Posts

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: चंडीगढ़-बैजनाथ रूट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां रात 11:00 बजे ठानपुरी के पास…

2 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

3 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

3 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

3 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

4 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

14 hours ago