Follow Us:

इस महान डॉक्टर ने ठान लिया है, हिमाचल से लिवर रोग मिटा के दम लेंगे

समाचार फर्स्ट डेस्क |

दुनिया भर में लिवर और किडनी की बीमारियों का खत्मा करने के लिए मशहूर पद्मश्री डॉक्टर योगेश चावला 17 जून को कांगड़ा आ रहे हैं। यहां वे सुबह 10 बजे से फोर्टिस हॉस्पिटल में अपनी सेवा देंगे। गौर करने वाली बात ये है कि चेकअप और ट्रीटमेंट के लिए वरिष्ठ नागरिकों को विशेष छूट भी दी जा रही है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इलाज के पूरे खर्च पर 50 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

देश के उच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर योगेश चावला अपने क्षेत्र के बड़े दिग्गज हैं। दुनियां भर में इनसे इलाज के लिए लाइन लगी रहती है। कई देशों में इनके अपॉइंटमेंट महीनों पहले ही बुक हो जाते हैं। देश के ही कई बड़े अस्पतालों में डॉक्टर योगेश चावला अपनी सेवा काफी मशक्कत के बाद ही दे पाते हैं।

लेकिन, हिमाचल प्रदेश के संदर्भ में उनका लगाव कुछ ज्यादा ही है। पिछली बार की तरह इस बार भी डॉक्टर योगेश चावला अपनी सेवा देने के लिए फोर्टिस कांगड़ा पहुंच रहे हैं।

समाचार फर्स्ट ने उनके हिमाचल आगमन पर सवाल किया था कि क्या वे हिमाचल में अपनी सेवा बदस्तूर जारी रखंगे?  इस सवाल के जवाब में पद्मश्री डॉक्टर चावला ने कहा था कि वे फोर्टिस कांगड़ा के जरिए हिमाचल की जनता की सेवा करेंगे। कोशिश करेंगे कि कम से कम महीने में एक बार वह लोगों को अपनी सेवा दे सकें।

फोर्टिस कांगड़ा के मार्केटिंग हेड विजय कुमार ने डॉक्टर योगेश चावला के आगमन को काफी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पद्मश्री से सम्मानित और दुनिया भर में ख्याति हासिल करने वाले डॉक्टर चावला कांगड़ा पहुंच रहे हैं और यह फोर्टिस हॉस्पिटल तथा हिमाचल के लोगों के लिए सौभाग्य की बात है। विजय कुमार ने बताया कि फोर्टिस हॉस्पिटल जन-सरोकार के आधार पर काम करता है। लिहाजा, डॉक्टर योगेश चावला से इलाज कराने पर वरिष्ठ नागरिकों को विशेष तौर पर 50 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा हैपेटाइटिस-बी और सी का टेस्ट भी फ्री में किया जाएगा।

जिन लोगों को लीवर या किडनी से संबंधित बीमारी या आशंका है वे लोग बेहद की कम पैसे में दुनिया के जाने-माने स्पेशलिस्ट डॉक्टर चावला से अपना इलाज करा सकते हैं। इसके लिए मरीजों को पहले ही अपॉइंटमेंट इन नंबरों पर कॉल करके लेनी पड़ेगी…. 98165-98166, 0892-242555