लाइफस्टाइल

दिन में एक बार चांदी के गिलास में पिएं पानी, कम आएगा गुस्सा….

ज्योतिष में चांदी को पवित्र धातु का दर्जा दिया गया है। ये चंद्रमा और शुक्र का कारक है। चंद्रमा मजबूत होने से मानसिक तनाव कम होता है और व्यक्ति को शांति मिलती है। लेकिन क्या आपको पता है कि चांदी के गिलास में पानी पीने से आपको कई फायदे होते हैं। अगर पानी के साथ नियमित रूप से एक तुलसी का पत्ता भी निगल लिया जाए तो ज्यादा तेजी से लाभ होता है।

सेहत को मिलते ये फायदे…

  • चांदी का बर्तन बैक्टीरिया फ्री माना जाता है। चांदी के बर्तन में पानी पीने और खाना खाने से इन्फेक्शन से बचाव होता है। तभी पहले के लोग चांदी के बर्तनों में ही खाते पीते थे।
  • जब आप किसी बर्तन में खाना-पीना करते हो तो उसकी धातु का अंश भी हमारे अंदर जाता है। चांदी के तत्व हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करते हैं।
  • रोज सुबह खाली पेट चांदी के बर्तन में पानी पिया जाए तो मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहता है। पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर का फैट कम होता है।
  • चांदी के गिलास में पानी पीने से सर्दी-जुकाम की समस्या दूर होती है। साथ ही ये पित्त दोष को दूर करने में बेहद असरदार होता है।
  • चांदी के बर्तन में रोजाना पानी पीने से दिमाग शांत रहता है, जिससे तनाव का स्तर घटता है और याददाश्त बेहतर होती है। इससे आंखों की समस्याओं से में भी राहत मिलती है।
  • चांदी का पात्र नॉन टॉक्सिक होता है। पहले के समय में पानी साफ करने के लिए वॉटर फिल्टर नहीं होते थे, तब लोग पानी को साफ और शुद्ध करने के लिए चांदी के बर्तनों का प्रयोग करते थे।
  • शरीर की आंतरिक सफाई के लिए चांदी के बर्तन में पानी पीना फायदेमंद होता है। यह लिवर और किडनी को स्वस्थ रखता है।
Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago