Follow Us:

लड़कियों की ये आदतें लड़कों को करती हैं अपनी तरफ अट्रैक्ट

डेस्क |

लड़कियों के प्रति लड़कों का आकर्षक होना आम बात है, लेकिन अगर लड़की की हरकतें या दूसरी बातें अजीब हों फिर भी लड़के आ‍कर्षित हो जाते हैं। जानिए लड़कियों की कुछ अजीब आदतें जिसकी तरफ लड़के होते हैं आकर्षित…

आपको शायद अजीब लगे लेकिन लड़के सबसे पहले लड़कियों के बात करने के तरीके की तरफ ही आकर्षित होते हैं। बात करना दो लोगों को जोड़ता है। अगर लड़का किसी लड़की से बात करने में सहज महसूस करता है और लड़के को उसके बात करने के लहजे से अपनापन लगता है तो वो लड़का उस लड़की के तरफ आकर्षित हुए बिना नहीं रह पाता।

उलझे बाल

लड़कियों के उलझे बाल लड़कों को काफी पसंद आते हैं। इस पर खुद कई बार लड़के भी चौंक जाते हैं लेकिन फिर भी वे लड़कियों के मेसी बालों की तरफ आकर्षित हुए बिना नहीं रह पाते। ये आकर्षण तब और अधिक बढ़ जाता है जब लड़की सुलझी हुई होती है और उसके बाल उलझे हुए होते हैं।

मेकअप करना

लड़को की तमन्ना होती है कि लड़कियां आऱाम से मेकअप करें और वो उन्हें सुकून से निहारते रहें। आपका गालों में पाउडर लगना, होठों पर लिप्सटिक लगाना, बालों को संवारना आदि चीजें बहुत पसंद आती हैं।

चुपचाप अपना काम करना

चुपचाप और शांत रहने वाली लड़कियां लड़को को काफी पसंद आती है। ऑफिस में चुपचाप कोने में बैठकर अपना काम करती लड़कियां हर किसी को पसंद आती है और सेंटर ऑफ आकर्षण का कारण बनती है।