अमरूद खाने के ये 8 फायदे आपको चौंकने पर कर देंगे मजबूर

प्रदेश में आजकल अमरूद हर जगह आसानी से मिल जाता है अगर अमरूद के गुणों की बात करें तो ये बहुत ही उपयोगी फल है। सामान्य मिलने वाले फल अमरूद में प्रोटीन, विटामिन और फाइबर भरपूर होता है जबकि कोलेस्ट्रॉल ना के बराबर। यह पेट को जल्दी भर देता हैं, जिससे आपको जल्दी भूख नहीं लगती। शुगर की मात्रा कम होने की वजह से यह डायबिटीज के मरीज के लिए लाभदायक है। इसके अलावा यह हरा और मीठा फल सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर रखने में सक्षम है।

अमरूद के फायदे….

1. वजन घटाने में मददगार

अमरूद खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ वजन कम करने में भी मददगार है। इसमें कैलोरी बहुत कम और फाइबर ’यादा होता है। एक कम अमरूद में 112 कैलोरी होती है जिससे बहुत समय तक भूख का अहसास नहीं होता और धीरे-धीरे वजन भी कम होना शुरू हो जाता है। प्रतिरोधक क्षमता मजबूत

विटामिन सी शरीर में रोगों से लडऩे की क्षमता को मजबूत बनाता है लेकिन आप शायद यह नहीं जानते कि संतरे के मुकाबले अमरूद में चार गुणा ’यादा विटामिन सी होता है। इससे खांसी,जुकाम जैसे छोटी-मोटी इंफैक्शन से बचाव रहता है।

2. कैंसर से बचाव

अमरूद में एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपीन भरपूर मात्रा में होता है जो बॉडी में कैंसर सैल को बढऩे से रोकने का भी काम करता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाएं। विटामिन ए आंखों को स्वस्थ रखने का काम करता है। अमरूद में पाए जाने वाले पोषक तत्व मोतियाबंद बनने की संभावना को कम करते है। इसे खाने से कमजोर आंखों की रोशनी बढऩे लगती है।

3. ब्लड प्रैशर कंट्रोल

इसमें मौजूद फाइबर और पोटाशियम ब्लड में कोलेस्ट्राल कंट्रोल करने में मददगार है। अपरूद खाने से दिल की धड़कन और ब्लड प्रैशर नियमित रहता है।

4. दांत मजबूत

दांत और मसूढों के लिए भी अमरूद बहुत फायदेमंद हैं। मुंह के छाले को दूर करने के लिए अमरूद की पत्तियां चबाने से राहत मिलती है। अमरूद का रस घाव को जल्दी भरने का काम करता है।

5. डायबिटीज कंट्रोल

अमरूद में मौजूद फाइबर डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मददगार है जो बॉडी में शर्करा की मात्रा को संतुलित तरीके से अवशोषित करने का काम करता है। इससे खून में शूगर की मात्रा में जल्दी से बदलाव नहीं होता।

6. तनाव करें कम

मैग्निशियम तनाव के हार्मोंस को कंट्रोल करने का भी काम करता है जो अमरूद में  भरपूर मात्रा में होता है। दिन भर की थकावट दूर करना चाहते हैं तो अमरूद खाएं। इससे मानसिक रूप से थकान नहीं होती।

7. एंटी एजिंग गुणों से भरपूर

एंटी एजिंग गुणों से भरपूर अमरूद स्किन के डैमेज सैल की मरम्मत कर उसे हैल्दी रखता है, जिससे जल्दी झुर्रियां व झाइयां भी नहीं पड़ती। इसकी पत्तियों को पीसकर पेस्ट बनाए फिर आंखों के नीचे लगाएं। इससे आंखों की सूजन और काले घेरे सही होंगे।

8. पेट संबंधी परेशानियां

अगर आप अमरूद का सेवन काले नमक के साथ करते हैं तो इससे पाचन संबंधी परेशानी दूर होती है। बच्चे के पेट में कीड़े पड़ गए हैं तो उन्हें अमरूद खाने को दें। कब्ज की समस्या दूर करता है।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago