Follow Us:

कांगड़ा के इस होटल में मिलेगा नवाबों के शहर का स्वादिष्ट भोजन, बुकिंग के लिए करें संपर्क

डेस्क |

अवधी व्यंजनों की खुशबू और स्वाद से पर्यटकों को रूबरू कराने के उद्देश्य से होटल ग्रैंड राज कांगड़ा 10 दिवसीय अवधी फूड फेस्टिवल शुरू करने जा रहा है। ये फूड फेस्टिवल 21 जनवरी 2022 से 31 जनवरी 2022 तक चलेगा। इस फूड फेस्टिवल में उत्तर प्रदेश के नवाबों के शहर लखनऊ के स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई है।

होटलों में आने वाले अतिथियों को लखनऊ का कबाब, कोरमा, बिरयानी, दाल धनिया शोरवां, अजवाइन मक्कई टोमेटो सूप, पालक दही की नजाकत, आलू मटर की टिक्की, मुर्ग टिक्का काली मिर्च, अवधी मुर्ग नवाबी, अवधी मटन कोरमा, शाही पनीर कोफ्ता, मुर्ग दम बिरयानी, शब्ज दम बिरयानी बुरानी रायता के साथ, दाल बुखारा, शेरमल, गाजर का हल्वा, वैनिला आईसक्रीम उपलब्ध कराई जाएगी।

होटल में चलने वाले इस फूड फेस्टिवल में अगर आप भी इन स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाने चाहते हैं तो इसके लिए आपको एडवांस में बुकिंग करनी होगी। बुकिंग के लिए 88941-66555, 94181-40966 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।