लाइफस्टाइल

गर्मियों में लू से बचना चाहते हैं तो इन फलों का करें सेवन, मिलेगा लाभ

देशभर में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग द्वारा कई राज्यों में लू चलने की चेतावनी भी जारी है। लू की वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या शुरू हो जाती है, जिसके चलते शरीर में कमजोरी महसूल होने लगती है। ऐसे में अपने शरीर को लू लगने से बचाने के लिए भरपूर मात्रा में पानी का सेवन तो करना ही चाहिए साथ ही कुछ ऐसे फल भी हैं जिनका सेवन करने से आप लू से बच सकते हैं।

तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ऐसे कौन से फल हैं जिनका सेवन करने से आप लू से बच सकते हैं। (1) तरबूज- तरबूज एक ऐसा फल है जिसका सेवन करने से आप लू से बच सकते हैं। क्योंकि तरबूज में भरपूर मात्रा में पानी होता है और इसे खाने के बाद जल्दी भूख भी नहीं लगती। तरबूज में लाइकोपीन भी होता है जो स्किन को धूप से होने वाले नुकसान से भी बचाता है।

2. खीरा- गर्मियों में खीरा खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसमें पानी की अच्छी मात्रा होने की वजह से यह पेट को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। इतना ही नहीं, यह शरीर में पित्तों को बैलेंस करने के साथ शरीर का पीएच भी सही बनाए रखता है।

3. नींबू- गर्मियों के मौसम में नींबू का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है इस मौसम में नींबू पानी का सेवन करने से न सिर्फ गर्मी और लू से बचाव होता है बल्कि, व्यक्ति अंदर से भी खुद को तरोताजा महसूस करता है।

4. नारियल पानी-गर्मियों में रोजाना नारियल पानी पीने से शरीर में होने वाली पानी की कमी को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा नारियल पानी का सेवन करने से व्यक्ति कई तरह के रोगों से भी दूर रहता है।

5. लस्सी- पेट की गर्मी को दूर भगाने के लिए और शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए आप अपनी डाइट में रोजाना एक कटोरी दही, रायता या लस्सी को शामिल कर सकते हैं।

 

Ashwani Kapoor

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

13 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

13 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

13 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

14 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

15 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

16 hours ago