लाइफस्टाइल

गर्मी के मौसम में डाइट में शामिल करें ये चीज़ें, मिलेगा लाभ…

गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोगों का खान पान काफी बिगड़ जाता है। ऐसे में हमारी बेस्ट डाइट होना बहुत जरूरी है। गर्मी में बॉडी का तापमान भी बढ़ने लगता है, इसलिए इस मौसम में ऐसी डाइट का सेवन करें, जिससे गर्मी का मुकाबला किया जा सके।

इस मौसम में ताजा और हल्का भोजन खाना जरूरी है। ज्यादा तला-भुना या फिर ज्यादा मसाले वाला खाना हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव डालता है। इस मौसम में खाने की गड़बड़ी से फूड प्वाइजनिंग होने की समस्या रहती है, इसलिए जरूरी है कि खान-पान का खास ख्याल रखें। अपने खाने में उन चीजों को शामिल करें, जिनसे आपके शरीर में पानी की कमी न हो और भूख भी शांत हो जाए।

  • दही में प्रोटीन की अधिक मात्रा और वसा कम पाई जाती है। इस मौसम में दही वजन घटाने में बहुत मददगार है। दही पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है।
  • तरबूज गर्मियों में शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। इसमें सोडियम, पोटेशियम और विटामिन बी भी पाया जाता हैं। इस मौसम में इसका अधिक सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
  • खीरा शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है, इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। खीरा गर्मियों में होने वाली गैस, एसिडिटी और हार्टबर्न की समस्याओं को भी दूर करता है।
  • नारियल पानी में बहुत सारा कैल्शियम, क्लोराइड और पोटेशियम पाया जाता है जो गर्मियों के लिए सबसे जरूरी है। इस मौसम में नारियल पानी बॉडी को हाइड्रेट करने के साथ ही कूल भी रखेगा।
  • कीवी में विटामिन बी 1, बी 2, बी 3, विटामिन सी और विटामिन के पाया जाता है जो दिल, दांत, गुर्दे और मस्तिष्क के लिए बहुत अच्छा है। गर्मी में इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद है।
  • गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए छाछ बहुत जरूरी है। इसमें लैक्टिक एसिड होता है, जो स्कीम मिल्क की तुलना में बॉडी के लिए फायदेमंद होता है। इसे भोजन के बाद लिया जाता है, यह शरीर में फुर्ती लाती है साथ ही पाचन में सहायक है। इसमें अधिक मात्रा में कैल्शियम, पोटेशियम और जस्ताम मौजूद रहता है।
  • गर्मी से बचने के लिए आप रोजाना पुदीने का सेवन कर सकते हैं। पुदीना गर्मियों में आपकी बॉडी को ठंडा रखता है साथ ही पेट भी ठीक रखता है।
  • गर्मियों में आप रोजाना नींबू का सेवन करके गर्मी को दूर कर सकते हैं। दरअसल, नींबू में सिट्रस होता है जो शरीर को डिटॉक्स करता है और ठंडा रखता है।
  • अनानास ब्रोमेलैन नामक एक एंजाइम का स्रोत है, जो शरीर में सूजन को कम करने और गर्मी को दूर करने के लिए जाना जाता है।
Manish Koul

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

44 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

55 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago