सफेद बालों की समस्या को ऐसे करें दूर, अपनाऐं ये 5 घरेलू नुख्से

आधुनिक जीवन में कम उम्र में ही बालों का सफेद होना आम बात हो गया है। अन्हेल्दी डाइट के कारण कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं। हालांकि, कई बार जींस और हार्मोन में बदलाव के कारण भी बाल सफेद होने लगते हैं। हम आपको बालों को नेचुरली काला रखने के तरीके बता रहे हैं।

बाल सफेद होने का कारण

दरअसल, बालों का काला रंग बालों के फोल्लिकल्स में पाए जाने वाले मेलानिन पिंगमेंट की वजह से होता है। जब यह पिगमेंट बनना बंद हो जाता है या फिर कम बनता है तो बाल सफेद होने लगते हैं।

सफेद बालों की समस्या को करें दूर

1. मेथी दाना- मेथी दाने में न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं। इसके लिए आप मेथी दाने को पानी में भिगोकर पीस लें। इसके बाद मेथी के पेस्ट को नारियल या बादाम के तेल में मिलाकर बालों को जड़ों में लगाएं।

2. आंवला- बालों को स्वस्थ रखने के लिए सदियों से आंवले का इस्तेमाल किया जा रहा है। आंवले में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो बालों को सफेद होने से रोकते हैं. आंवला से डैमेज बालों की समस्या भी दूर होती है। बालों को लंबे समय तक काला और हेल्दी बनाए रखने के लिए कई तरह से आंवला का इस्तेमाल किया जा सकता है।

3. चाय पत्ती- चाय पत्ती में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो बालों के रंग को डार्क करने के साथ-साथ सफेद बालों की ग्रोथ को भी कम करती है। चाय पत्ती को पानी में उबाल लें। उस पानी को ठंडा करके जड़ों में मसाज करें। एक घंटे बाद ताजे पानी से बाल धो लें। चाय पत्ती का पानी इस्तेमाल करने के बाद बालों में शैंपू न करें।

4. मेहंदी- मेहंदी का इस्तेमाल बालों को नेचुरल कलर देने के लिए किया जाता है। बालों पर केमिकल युक्त कलर करने के बजाए मेहंदी लगाना फायदेमंद होता है। मेहंदी से बालों में चमक भी आती है। बालों में मेहंदी लगाने के लिए इसे रातभर भिगोकर रख दें और अगले दिन इसमें कॉफी और नींबू का रस मिलाकर बालों पर लगाएं।

5. तिल और बादाम का तेल- बादाम का तेल कई न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है. ये बालों की ग्रोथ को बढ़ाकर उन्हें झड़ने से रोकता है। साथ ही दोमुंहे बालों की समस्या को भी कम करता है। बादाम के तेल से बाल लंबे समय तक काले रहते हैं। वहीं तिल का तेल भी बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

Samachar First

Recent Posts

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

36 mins ago

कैसे मूर्ख व्यक्ति को संसद भेजा, नेगी का कंगना पर करारा जवाब

Shimla : हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना पर निशाना साधा है।…

58 mins ago

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास  25 रात से भारी बारिश का …

1 hour ago

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

6 hours ago

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2024, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…

7 hours ago

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

7 hours ago