Follow Us:

जिस डॉक्टर को दुनिया करती है सलाम, वह ‘फोर्टिस कांगड़ा’ में देंगे मुफ्त सेवा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश के मशहूर 'लिवर रोग' विशेषज्ञ पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर योगेश चावला कांगड़ा में एक दिन मुफ्त सेवा देने जा रहे हैं। 21 अप्रैल को फोर्टिस कांगड़ा की तरफ से एक हेल्थ-कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस हेल्थ कैंप में पद्मश्री डॉक्टर योगेश चावला और फोर्टिस के सुपर-स्पेशलिस्ट डॉक्टर विजय बोध लोगों का बिना शुल्क लिए चेकअप करेंगे। 

21 अप्रैल को होने वाले इस हेल्थ-कैंप की शुरुआत सुबह के 9 बजे से शुरू होगी। इस दौरान हेपेटाइटिस-B और C का फ्री-चेकअप और मुफ्त में दवाईयां दी जाएंगी। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को बीमारी के पहले ही सचेत करना और अगर किसी के भीतर रोग पनप रहा है, तो उसका तत्काल प्रभाव से इलाज मुहैया कराना है।

मेडिकल सेक्टर में दुनिया भर के वरिष्ठ डॉक्टरों में शुमार स्पेशलिस्ट्स से इलाज कराने के लिए फोर्टिस कांगड़ा ने सिर्फ 100 रुपये की ओपीडी फीस रखी है। बाकी, तमाम हेल्थ-चेकअप और डॉक्टरों के सुझाव तथा सलाह मुफ्त रहेंगे।

डॉक्टर योगेश चावला की गिनती दुनिया के टॉप-क्लास के डॉक्टरों में होती है। उनकी सेवाओं को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से नवाजा है। गौरतलब है कि पद्मश्री डॉक्टर योगेश चावला पीजीआई चंडीगढ़ के डायरेक्टर भी रह चुके हैं। लीवर की बीमारियों के इलाज में इन्हें महारथ हासिल है।  विशेष तौर पर पीजीआई चंडीगढ़ में रहते हुए इन्होंने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

जो भी शख्स अपनी बीमारी से संबंधित हेल्थ-कैंप में इलाज कराना चाहता है, उसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 21 अप्रैल को होने वाले हेल्थ-मेले के लिए 9816598166 और 01892-242555 पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।