Follow Us:

फोर्टिस कांगड़ा में 20 जुलाई को लगेगी घुटना एवं हिप रिप्लेसमेंट की स्पैशल OPD, डॉ. पीवी कैले देंगे सेवाएं

|

देश के जाने-माने ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. पीवी कैले फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में स्पैशल ओपीडी में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करेंगे। यह ओपीडी 20 जुलाई (सोमवार) दोपहर 12 बजे से सायं चार बजे तक आयोजित की जा रही है। डॉ कैले को घुटनों ओर कूल्हों सहित अन्य जोड़ों की ब्लडलैस और पेनलैस सर्जरी में महारत है।

डॉ. कैले देश के इकलौते सर्जन हैं, जो पेशेंट स्पेसिफिक पार्शियल नी रिप्लेसमेंट करते हैं। इस विधि द्वारा घुटनों का केवल वही हिस्सा बदला जाता है, जो खराब होता है। इस अत्याधुनिक तकनीक में जहां छोटा सा चीरा लगाकर सर्जरी होती है, वहीं सारे घुटने को बदलने की जरूरत भी नहीं पड़ती।

डॉ. कैले देश के उन अग्रणी हड्डी रोग विशेषज्ञों में शुमार हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव है और अत्याधुनिक तकनीक और अनुभव के समावेश से विश्वस्तरीय इलाज मरीजों को उपलब्ध करवा रहे हैं। वह अब तक पांच हजार से अधिक घुटनों ओर कूल्हों की सर्जरी कर चुके हैं। डॉ. कैले ने सर गंगा राम अस्पताल सहित देश के कई नामी अस्पतालों में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।