Follow Us:

कांगड़ा फोर्टिस में स्पेशल OPD, न्यूरो और रीढ़ की हड्डी का विशेषज्ञ से इलाज

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिन लोगों को न्यूरो या रीढ़ की हड्डी से संबंधित तक़लीफ रहती है। उनके लिए एक खुशखबरी है। फोर्टिस कांगड़ा शनिवार को इसके लिए विशेष तौर पर ओपीडी की सेवाएं देने जा रहा है। मरीज इस रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर विष्णु गुप्ता से अपना चेकअप और परामर्श ले सकते हैं। साथ ही साथ अगर उचित लगे तो इलाज भी उन्हीं की देखरेख में करा सकते हैं।

इंटरनैशनल तकनीक के जरिए सिर और स्पाइन से संबंधित रोगों का इलाज किया जाएगा। यह ओपीडी शनिवार 11 अगस्त को सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें न्यूरो और स्पाइन सर्जन डॉक्टर विष्णु गुप्ता मरीजों को सिर और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारियों का उपचार और परामर्श देंगे।
 
ब्रेन एवं स्पाइन रोगों पर जानकारी देते हुए डॉक्टर विष्णु ने कहा कि सामान्य पीठ दर्द होने पर तो आप रोजमर्रा के कार्यों में थोड़ा सा परिवर्तन कर उससे निजात पा सकते हैं, लेकिन अगर आपकी रीढ़ की हड्डी में दिक्कत लगातार रह रही है तो उसका एक मात्र हल सही उपचार है।