घुटना एवं हिप रिप्लेसमेंट की स्पेशल ओपीडी 17 दिसंबर को, डॉ. पीवी कैले देंगे सेवाएं

देश के जाने-माने ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ पीवी कैले फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा की स्पेशल ओपीडी में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करेंगे। यह ओपीडी 17 दिसंबर को आयोजित की जा रही है। डॉ. कैले को घुटनों और कुल्हों सहित अन्य जोड़ों की ब्लडलैस और पेनलैस सर्जरी में महारत है।

डॉ. कैले देश के ऐसे सर्जन हैं, जो पेशेंट स्पेसिफिक पार्शियल नी रिप्लेसमेंट करते हैं। इस विधि द्वारा घुटनों का केवल वही हिस्सा बदला जाता है, जो खराब होता है। इस अत्याधुनिक तकनीक में जहां छोटा सा चीरा लगाकर सर्जरी होती है, वहीं सारे घुटने को बदलने की जरूरत भी नहीं पड़ती।

डॉ कैले देश के उन अग्रणी हड्डी रोग विशेषज्ञों में शुमार हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव है और अत्याधुनिक तकनीक और अनुभव के समावेश से विश्वस्तरीय इलाज मरीजों को उपलब्ध करवा रहे हैं। वह अब तक पांच हजार से अधिक घुटनों और कूल्हों की सर्जरी कर चुके हैं।

डॉ कैले ने सर गंगा राम अस्पताल सहित देश के कई नामी अस्पतालों में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। उन्होंने जॉनसन एंड जॉनसन ऑर्थोप्लास्टी अमेरिका और अस्ट्रेलिया से, तो एडवांस ऑर्थोपेडिक सर्जरी फैलोशिप जर्मन से की है। डॉ कैले घुटने प्रत्यारोपण के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक के रूप में भी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

इस संबंध में फोर्टिस कांगड़ा के डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि तकनीक और अनुभव के लिहाज से डॉ कैले देश के सबसे भरोसेमंद विशेषज्ञों में से एक हैं और इस ओपीडी का मकसद क्षेत्रवासियों को अव्वल दर्जे की विशेषज्ञ सेवाएं मुहैया करवाना है।

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

9 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

9 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

10 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

10 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

11 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

12 hours ago