Follow Us:

करोड़पति विधायकों को 5 बीघा जमीन की जरूरत क्यों?

समाचार फर्स्ट डेस्क |

वीरभद्र सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में पूर्व और मौजूदा विधायकों को सस्ती दरों पर लोन देने के साथ 5 बीघा जमीन का ऐलान किया है। इन विधायकों में से ज्यादातर विधायकों के पास करोड़ों रुपया है और अच्छी खासी जमीनें हैं। ऐसे में इन्हें जमीन और सस्ते लोन देने की बात समझ से परे है। सरकार की विधायकों पर इस मेहबानी के पीछे क्या मंशा है ये तो सरकार ही बता सकती है, लेकिन ये फैसला आते ही जनता में गुस्सा देखने को मिला है और इसके विरोध में आवाज उठनी शुरू हो गई है।

गौरतलब है कि 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में विधायकों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था। ये पांच साल पहले का ब्योरा है, गौर रहे कि अब इन विधायकों की संपत्ति और बढ़ गई होगी, जो पहले लखपति थे अब तक करोड़पति बन गए होंगे।

10 करोड़ या इससे ज्यादा

    बृज बिहारी लाल बुटेल (पालमपुर) – कांग्रेस- 169 करोड़+
    बलबीर सिंह वर्मा (चौपाल) – निर्दलीय- 41 करोड़+
    अनिल कुमार शर्मा (मंडी)- कांग्रेस- 29 करोड़+
    वीरभद्र सिंह (शिमला ग्रामीण) – कांग्रेस- 34 करोड़+
    जीएस बाली (नगरोटा बगवां) – कांग्रेस- 24 करोड़+
    रवि ठाकुर (लाहौल स्पीति) – कांग्रेस- 16 करोड़+
    राम कुमार (दून) – कांग्रेस- 33 करोड़+

5 करोड़ से 10 करोड़ रुपये के बीच

1. राजीव बिंदल (नाहन) – बीजेपी – 6 करोड़+
2. सोहन लाल (सुंदरनगर) – कांग्रेस – 7 करोड़+
3. विद्या स्टोक्स (ठियोग) – कांग्रेस – 8 करोड़+
4. महेश्वर सिंह (कुल्लू) – हिलोपा- 5 करोड़+
5. अनिरुद्ध सिंह (कुसुम्पटी) – कांग्रेस- 7 करोड़+
6. राकेश कालिया (गगरेट) – कांग्रेस – 7 करोड़+
7. सुजान सिंह पठानिया (फतेहपुर) – कांग्रेस – 6 करोड़+
8. किरनेश जंग (पावंटा साहिब)- निर्दलीय – 5 करोड़+

1 करोड़ से 5 करोड़ रुपये के बीच

1. प्रकाश (बल्ह) – कांग्रेस – 1 करोड़+
2. ठाकुर सिंह भरमौरी – कांग्रेस- 3 करोड़+
3. बंबर ठाकुर (बिलासपुर) – कांग्रेस – 1 करोड़+
4. बालकृष्ण चौहान (चंबा) – बीजेपी- 1 करोड़+
5. आशा कुमारी (डल्हौजी) – कांग्रेस – 2 करोड़+
6. कौल सिंह (द्रंग) – कांग्रेस – 3 करोड़+
7. महेंद्र सिंह (धर्मपुर) – बीजेपी – 1 करोड़+
8. सुधीर शर्मा (धर्मशाला)- कांग्रेस- 2 करोड़+
9. प्रेम कुमार धूमल (हमीरपुर)- बीजेपी- 2 करोड़+
10. मुकेश कुमार अग्निहोत्री (हरोली) – कांग्रेस- 1 करोड़+

11. नीरज भारती (ज्वाली) – कांग्रेस- 1 करोड़+
12. रिखी राम (झंडूता) – बीजेपी –  1 करोड़+
13. रोहित ठाकुर (जुब्बल-कोटखाई) – कांग्रेस- 4 करोड़+
14. पवन कुमार काजल (कांगड़ा) – निर्दलीय – 2 करोड़+
15. कृष्ण लाल ठाकुर (नालागढ़)- बीजेपी- 1 करोड़+
16. अजय महाजन (नूरपुर)- कांग्रेस- 2 करोड़+
17. जय राम ठाकुर (सिराज)- बीजेपी- 1 करोड़+
18. सरवीन (शाहपुर)- बीजेपी – 2 करोड़+
19. धनी राम शांडिल (सोलन)- कांग्रेस- 2 करोड़+
20. सतपाल सत्ती (ऊना) – बीजेपी- 2 करोड़+
21. गुलाब सिंह (जोगिंदर नगर) – बीजेपी- 1 करोड़+
22. नरिंदर ठाकुर (सुजानपुर) – बीजेपी- 1 करोड़+