Follow Us:

कांग्रेस की भारत बचाओ महारैली के लिए भारी संख्या में लोग दिल्ली रवाना, राठौर बोले- ऐतिहासिक होगी रैली

पी. चंद, शिमला |

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शनिवार को नई दिल्ली में होने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस की भारत बचाओ महारैली में प्रदेश भर से बहुत संख्या में रवाना होने पर खुशी जताई है । उन्होंने कहा कि खराब मौसम के बाबजूद भी लोगों का दिल्ली के लिए रवाना होना इस बात को साफ इंगित करता है कि लोग अब कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े हो गए हैं।

आज नई दिल्ली रवाना होने से पूर्व पत्रकारों के साथ अनोपचारिक बातचीत में राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की यह रैली ऐतिहासिक बनने वाली है। देश मे आर्थिक मंदी,बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी,गिरती अर्थव्यवस्था ऐसे कई मुद्दे है जो दिनों दिन चिंता का विषय बनते जा रहें हैं। केंद्र की भाजपा नेतृत्व एनडीए सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ यह देश की राजधानी से पहला विगुल बजने जा रहा है जो इसके बाद हिमाचल सहित देश के अन्य राज्यों में भीयह शुरू होगा।

राठौर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ एकजुटता से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जिलाबार आंदोलन में जिस प्रकार लोगों का समर्थन कांग्रेस पार्टी को मिला,उससे साफ है कि लोग अब भाजपा की नीतियों से परेशान हो गए हैं।प्रदेश में भाजपा सरकार का दो वर्ष का यह कार्यकाल निराशाजनक रहा है।उन्होंने कहा कि जो उम्मीद प्रदेश सरकार को केंद्र से थी वह सब धरी की धरी रह गई।प्रदेश की अर्थव्यवस्था दिनों दिन बिगड़ती जा रही है।अपने खर्चे चलाने के लिए सरकार हर महीने कर्जा ले रही है।प्रदेश कर्जे में डूब रहा है।केंद्र से प्रदेश को कोई वित्तीय मदद नही मिल रही है।बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई से लोगों का जीना दूभर हो रहा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में सड़कों की खस्ता हालत से लोग परेशान हैं। विकास के कार्य ठप्प पड़े है। प्रदेश सरकार के झूठे दावों की पूरी पोल खुल चुकी है। स्कूली बच्चों को घटियां बर्दी वितरित कर इसकी पूरी प्रशासनिक व्यवस्था की पोल भी खुल चुकी है। सरकार में कितना भ्रष्टाचार फैला है यह सब इन दो सालों में ही सामने आ गया है। राठौर ने कहा है कि कांग्रेस प्रदेश में जल्द ही सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन शुरू करेगी। प्रदेश में सरकार की जनविरोधी नीतियों का डटकर विरोध किया जायेगा।