ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को धक्का मार कैदी फरार

जिला नाहन के कालाअंब में एक कैदी पुलिस हिरासत से फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जब पुलिस कैदी को धर्मशाला की अदालत में पेश करने के बाद वापस HRTC की बस से नाहन ला रही थी तो कांलाअंब में बस के यात्री खाना खाने के लिए रूके। इस दौरान कैदी ड्यूटी पर तैनात 2 पुलिसकर्मीयों को धक्का मार कर फरार हो गया।

फरार कैदी राजीव कौशल ऊना के हरोली का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक कैदी शुक्रवार रात फरार हुआ था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन जब कैदी हाथ में नहीं लगा तो शनिवार रात मामला दर्ज किया गया।

वहीं, एसपी रोहीत मालपानी ने पुष्टी करते हुए कहा है कि फरार कैदी की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों को भी अलर्ट भेज दिया गया है और जल्द ही कैदी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

9 mins ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

30 mins ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

1 hour ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

2 hours ago

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

16 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

17 hours ago