Follow Us:

‘हिमाचल में नहीं AAP का कोई अस्तित्व, BJP पहले से अधिक सीटों के साथ करेगी मिशन रिपीट’

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में AAP का कोई अस्तित्व नहीं है। उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में जहां AAP खाता तक नहीं खोल पाई वो प्रदेश में आने के सपने देख रही है।…

पी.चंद |

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने दो दिवसीय दौरे पर चंबा जिला के बनीखेत पहुंचे। बनीखेत पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। यहां मीडिया को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और AAP पर भी जमकर निशाना साधा।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में AAP का कोई अस्तित्व नहीं है। उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में जहां 400 सीटों पर AAP खाता तक नहीं खोल पाई और सभी की जमानत जब्त हो गई वो प्रदेश में आने के सपने देख रही है। इस बार भाजपा पहले से भी अधिक सोटों के साथ मिशन रिपीट करने जा रही है।

अनुराग ठाकुर ने कहा की युवा खेल मंत्री होने के नाते हम प्रयास कर रहे हैं की प्रदेश के हर जिले को खेलों में आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा की भाजपा की सरकार ने 80 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी की रेखा से निकालने का कार्य किया है। हमारी सरकार ने कोरोना महामारी के चलते देश के लोगों के लिए 190 करोड़ वेक्सीन मुफ्त में लगाने का कार्य किया है। हमारी सरकार विकास की राह पर आगे बढ़ रही है।