<p>आम आदमी पार्टी ने राष्ट्र निर्माण अभियान चलाया है, जिसके तहत हिमाचल में पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठकें की जा रही हैं। धर्मशाला में प्रेसवार्ता में पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक राम प्रकाश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में एक माह में 1 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है, जो कि 23 मार्च तक चलेगा। इसके बाद आम आदमी पार्टी गांव स्तर तक जाएगी।</p>
<p>सदस्यता अभियान के बाद हिमाचल में बिजली, पानी, सीमेंट सहित अन्य मुद्दों पर पार्टी संघर्ष करेगी। सभी समस्याओं का अध्ययन करके जनता के समक्ष लेकर जाएंगे और पार्टी के सामने भी इन मुद्दों को रखा जाएगा। इसके बाद चुनाव या अन्य कोई भी निर्णय पार्टी हाईकमान लेगा। शिमला में पानी की समस्या है, जबकि प्रदेश में भारी मात्रा में पानी है। जैसे दिल्ली में करके दिखाया, हिमाचल में भी करके दिखाएगी आम आदमी पार्टी।</p>
<p> </p>
समाचार फर्स्ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…
सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…
Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…
Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…
Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…
Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…