Follow Us:

हिमाचल में नदारद ‘आप’ गुजरात में लड़ेगी 50 सीटों पर चुनाव

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल में होने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी नदारद है। आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में एक भी कैंडीडेट को चुनावी रण में नहीं उतारा है। वहीं आप गुजरात में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अब तक आम आदमी पार्टी ने 21 सीटों पर अपने कैंडीडेट्स को सलेक्ट कर लिया है। मीडिया से बात करते हुए गुजरात में आप पार्टी के नेता ये जानकारी दी।

पार्टी हाईकमान ने हिमाचल में होने वाले चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। इसका मुख्य कारण संसाधनों और फंड की कमी और होना बताया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप बीजेपी में एक बार फिर सेंध लगाने की कोशिश कर रही है। इससे पहले फरवरी और मार्च में हुए गोवा और पंजाब चुनाव में भी आम आदमी पार्टी को शिक्शत मिली थी।