Follow Us:

‘AAP’ ने अनूप केसरी के चरित्र पर उठाए सवाल, महिलाओं से छेड़छाड़ के लगाए आरोप

डेस्क |

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी समेत संगठन महासचिव सतीश ठाकुर और ऊना अध्यक्ष इकबाल सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। इन तीनों ने शनिवार को दिल्ली दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, अनूप केसरी के AAP छोड़कर जाने के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी ने उनके चरित्र पर सवाल उठा दिए हैं।

AAP के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए लिखा, “BJP के शीर्ष नेतृत्व को केजरीवाल का जबर्दस्त खौफ, BJP के अध्यक्ष नड्डा और होने वाले नए CM चेहरा अनुराग ठाकुर दौड़ कर हिमाचल पहुंचे और रात 12 बजे AAP के एक पदाधिकारी को शामिल करवाया। महिलाओं के खिलाफ गंदी हरकत के आरोप में AAP इसे आज निकालने वाली थी। ऐसे लोगों की जगह BJP में ही है।”

 

वहीं, AAP के हिमाचल प्रभारी एवं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी ट्वीट करते हुए भाजपा और बागी नेताओं पर निशाना साधा। जैन ने ट्वीट करते हुए लिखा, “भाजपाईयों को आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश में आने का खौफ इतना है कि महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में निकाले जाने के डर से इन नेताओं ने BJP का दामन थाम लिया, ऐसे लोगों की जगह भाजपा में ही है।”