पॉलिटिक्स

AAP ने हिमाचल की शिक्षा व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, सरकार को बताया पूरी तरह विफल

शिमला: आम आदमी पार्टी (AAP) ने हिमाचल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं। गुरुवार को शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा की व्यवस्था बेहद खस्ताहाल है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नौवीं कक्षा से कंप्यूटर की पढ़ाई कराई जाती है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था बेहद खराब नजर आ रही है।

प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी राजनीति करने नहीं बल्कि प्रदेश की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हिमाचल प्रदेश में आई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार लोगों के बीच हिमाचल प्रदेश की खराब शिक्षा व्यवस्था के मामले को लेकर जा रही है। आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ने जा रही है। गौरव शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे तो करती है लेकिन जमीनी स्तर पर हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था बेहद खस्ताहाल है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

15 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

15 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

15 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

15 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

15 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

15 hours ago