Follow Us:

‘AAP की लोकप्रियता से घबराई BJP, लोगों को प्रलोभन देकर किया जा रहा पार्टी में शामिल’

पी. चंद |

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के बाद अब महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके बाद आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। पार्टी का कहना है कि बीजेपी प्रदेश में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है जिसके बाद इस प्रकार के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने बताया कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में लगातार मजबूत हो रही है जिसे भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है। आम आदमी पार्टी के लोगों को पैसे और पद के प्रलोभन देकर बीजेपी में शामिल किया जा रहा है। पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग किया गया है और जल्द ही इसका गठन भी कर लिया जाएगा।

भाजपा पर लगाए फोन टैपिंग के आरोप

उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश में मजबूत है। लोग बीजेपी और कांग्रेस से परेशान हैं। नगर निगम चुनावों में आप प्रदेश में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने बीजेपी पर आप के लोगों के फोन टेप करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार तंत्र का दुरुपयोग कर रही है, जिसको बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इसकी जांच होनी चाहिए।