Follow Us:

AAP का BJP पर हमला, सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति करने के जड़े आरोप

धर्मशाला विधानसभा परिसर में खालिस्तानी झंडा लगाए जाने के मामले पर AAP ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा । पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने जयराम सरकार को प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर राजनीति ना करने की सलाह दी है…

डेस्क |

धर्मशाला विधानसभा परिसर में खालिस्तानी झंडा लगाए जाने के मामले पर AAP ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा । पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने जयराम सरकार को प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर राजनीति ना करने की सलाह दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार के मंत्री मौज मस्ती छोड़कर प्रदेश हित में कार्य करें। गौरव शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सुरक्षा के मामले में भाजपा को राजनीति नहीं करनी चाहिए अपितु उन्हे सरकार के आला अधिकारियों को तुरंत आरोपियों को पकड़ने के लिए नकेल कसनी चाहिए। प्रदेश सरकार को अधिकारीयों की जनता के प्रति जवाबदेही को सुनिश्चित करना चाहिए।

गौरव शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मंत्री जश्न मनाने और नाच गानों में व्यस्त है और हास्यप्रद बयान दे रहें की आम जनता उन्हें बताए की क्या हो रहा है, कौन कर रहा है वे जरूर एक्शन लेंगे, ऐसा लगता है जैसे मंत्री महोदय को प्रदेश में घट रही घटनाओं का बोध नहीं है। AAP पूछना चाहती है की अगर सब आम जनता ने ही करना है तो मंत्री क्या सिर्फ सरकार में मौज मस्ती के लिए बैठे हैं? और ऐसे उल-जलूल बयान दे रहे हैं जिससे प्रदेश की जनता अब अपने आपको असहाए महसूस कर रही है और उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता दिन रात सता जा रही है।

AAP ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की सुरक्षा से भाजपा सरकार का कोई लेना देना नहीं है जिनके राज में विधानसभा परिसर भी सुरक्षित नहीं है। वे आम जन मानस को क्या सुरक्षा दिलाएंगे। ऊपर से उनके माननीयों के बचकाना बयानों से प्रदेश की जनता परेशान है और उन्हें लगता है की सरकार अब उनकी सुरक्षा करने में विफल हो चुकी है। मामला चाहे रात का हो या दिन का हर पल की जवाबदेही सरकार की है। दूसरी ओर खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बचकाना बयान दे रहे हैं जो कह रहे हैं कि दिन के उजाले में सामने आए। जो बहुत ही बचकाना और गैर जिम्मेदाराना बयान है। भाजपा के नेता और कुछ अन्य दलों के नेता दलगत राजनीति से प्रेरित होकर यह बयान दे रहे हैं, लेकिन उन्हें ये कहने से पहले सोचना चाहिए कि प्रदेश कि सुरक्षा का जिम्मा चाहे रात हो या दिन सरकार का ही जिम्मा है।

आम आदमी पार्टी मांग करती है कि इस घटना में संलिप्त दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और सख्त से सख़्त सजा उन्हे दी जानी चाहिए। ताकि ऐसी देश विरोधी ताकतें ऐसा कृत्य करने से पहले सौ बार सोचें। गौरव शर्मा ने कहा कि भाजपा को इस मुद्दे पर घटिया राजनीति नहीं करनी चाहिए बल्कि ये स्पष्ट करना चाहिए कि ऐसा हुआ कैसे और किसने किया और किसकी शह पर ये हुआ। उनके नामों को सार्वजनिक करके उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। AAP प्रवक्ता ने कहा कि सरकार को ये भी स्पष्ट करना चाहिए कि अति संवेदनशील व महत्वपूर्ण संस्थान विधानसभा परिसर में सीसीटीवी कैमरे क्यों नहीं लगाए गए हैं। जब ऐसे प्रतिष्ठत संस्थान में सीसीटीवी कैमरे नहीं है तो बाकी जगह की क्या हालत होगी। सरकार जल्द से जल्द इसपर भी अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

AAP मांग करती है कि अगर भाजपा सरकार प्रदेश की विधानसभा को सुरक्षित नहीं कर सकती तो प्रदेश को सुरक्षा कैसे करेगी। अभी तो संस्थान पर इस तरह के झंडे लहराए जा रहे हैं कल दिन आम जनता पर अगर हमले होंगे तो कौन जिम्मेदार होगा? जयराम ठाकुर इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे। यदि वे प्रदेश व प्रदेश की जनता की सुरक्षा करने में असमर्थ हैं तो उन्हें तत्काल प्रभा से अपने पद से पदभार मुक्त हो जाना चाहिए। हिमाचल की जनता को फैसला करना चाहिए कि वे किसके साथ अपनी सुरक्षा महफूज समझते है। हिमाचल में किसी भी प्रकार के देश विरोधी ताकतों व तत्वों को सहन नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी खालिस्तानियों के हितैषी या पैरवी करने वाले है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। भारत माता की जय वाले सच्चे देशभक्त सिर्फ आम आदमी पार्टी वाले हैं भाजपा और अन्य दल सिर्फ ओछी राजनीति के लिए जय करते है।

गौरव शर्मा ने कहा कि जो खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू बार- बार धमकियां देता रहता है जो दुनिया के किसी भी क्षेत्र में छिपा बैठा है उसे केंद्र सरकार को पकड़कर लाना चाहिए और कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे देश का माहौल खराब करने के लिए पन्नू को किसी भी हालत में नहीं बक्शा जाना चाहिए। आम आदमी पार्टी प्रधानमंत्री जी स पूछना चाहती है कि पन्नू के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।