Follow Us:

DUSU चुनाव में NSUI की जीत, ABVP को लगा बड़ा झटका

समाचार फर्स्ट |

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में कांग्रेस की स्टूडेंट इकाई NSUI को बड़ी कामयाबी मिली है। NSUI ने अध्यक्ष पद समेत तीन बड़े पदों पर कब्जा जमाया है। अध्यक्ष पद की रेस में NSUI के रॉकी तुसीद ने ABVP के रजत चौधरी को हराया है।  इसके अलावा  NSUI ने उपाध्यक्ष, ज्वाइंट सेकेट्ररी पद पर भी कब्जा किया है। जबकि एबीवीपी को बड़ा झटका लगा है, ABVP सिर्फ सेकेट्ररी पद पर ही कब्जा जमा पाई है।

बता दें गिनती के दौरान कड़ा मुकाबला रहा। शुरुआती राउंड में ABVP ने चारों पदों पर बढ़त बनाई हुई थी, तो बाद में NSUI ने बढ़त बनाई थी।