पार्टी में अनुशासनहीनता फैलाने पर कार्रवाई, BJP प्रेदश अध्यक्ष ने भंग किया ज्वालामुखी मंडल

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने ज्वालामुखी बीजेपी मंडल और मंडल के सभी मोर्चे एवं प्रकोष्ठों को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया गया है। इसके अलावा कई कार्यकर्ताओं को भी तत्काल प्रभाव से दायित्व से मुक्त कर दिया है। उन्होंने यह कार्रवाई मंडल के कुछ पदाधिकारियों द्वारा संगठन के विरूद्ध बयानबाजी करने और पार्टी में अनुशासनहीनता फैलाने पर की है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी अनुशासन के लिए ही जानी जाती है और यहां पर कोई भी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कभी भी संगठन से उपर नहीं हो सकता। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर ही पार्टी के लिए कार्य करना होता है और जब कोई कार्यकर्ता, नेता या पार्टी का पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा और अनुशासन को भंग करने की कोशिश करता है तो पार्टी उसके विरूद्ध पार्टी संविधान के अनुसार कड़ी कार्यवाही करती है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही पार्टी आगे बढ़ती है। लेकिन अनुशासनहीनता के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं है। उन्होनें कहा कि शीघ्र ही ज्वालामुखी के नए मण्डल तथा मोर्चे एवं प्रकोष्ठों का गठन किया जाएगा।

इन कार्यकर्ताओं को किया दायित्व से मुक्त -

1. कुलदीप शर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष जिला देहरा।

2. जोगिन्द्र कौशल, भाजपा सचिव, जिला देहरा।

3. चमन लाल पुण्डीर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष ज्वालामुखी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य जिला देहरा।

युवा मोर्चा:-

1.    नितिन ठाकुर, जिलाध्यक्ष देहरा।

2.    राकेश ठाकुर, प्रदेश सह प्रवक्ता एवं प्रभारी भाजयुमो जिला देहरा।

महिला मोर्चा:-  भावना शर्मा, जिला महामंत्री, देहरा।

शहरी केन्द्र अध्यक्ष:   रामस्वरूप शास्त्री (असंवैधानिक दायित्व)

Samachar First

Recent Posts

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

4 hours ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

5 hours ago

हिमाचल प्रदेश में तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल

मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…

5 hours ago

Dharamshala News: महिला वर्ग में साधना व पुरुष वर्ग में अनीश रहे पहले स्थान पर

Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…

5 hours ago

Mandi News: पुरुष वर्ग में बल्ह के 23 वर्षीय आशुतोष ने 18 मिनट में मैराथन पूरी कर बनाया रिकॉर्ड

Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…

8 hours ago

Hamirpur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में जल्द शुरू होगी टेलीमेडिसिन ओपीडी, मरीजों को घर बैठे मिलेगी चिकित्सा सुविधा

Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…

8 hours ago