Follow Us:

JP Nadda के बीजेपी अध्यक्ष बनने पर शिमला में कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

पी. चंद, शिमला |

जेपी नड्डा के बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हिमाचल प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। शिमला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और लड्डू बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।

शिमला बीजेपी मंडल के महामंत्री गगन लखन पाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना प्रदेश के गौरव के लिए बड़ी बात है।राष्ट्रीय राजनीति में अब हिमाचल प्रदेश का योगदान और भी बढ़ेगा । हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे प्रदेश के एक व्यक्ति को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष बनना प्रदेश के लिए गौरव की बात है।