प्रशासनिक अमले में भारी फेरबदल, 17 उच्च IAS अधिकारियों के विभाग बदले

हिमाचल प्रदेश में नई सरकार के कामकाज संभालते ही प्रशासनिक अमले में भारी फेरबदल किया गया है। इस दौरान 17 उच्च आईएएस अधिकारियों के उनके विभाग बदल दिए गए हैं।

प्रशासनिक अमले में फेरबदल

1. तरुण श्रीधर

1984 बैच के IAS तरुण श्रीधर को पशुपालन और मतस्य विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके पहले वह रिवेन्यू, पावर, NCEC और HPP विभाग का कार्यभार देख रहे थे।

2. डॉक्टर श्रीकांत

1985 बैच के IAS श्रीकांत को फाइनेंस और प्लानिंग का अतिरिक्त चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है। श्रीकांत के पास 20 सूत्रीय कार्यक्रम के अलावा कृषि विभाग की भी जिम्मेदारी रहेगी। साथ ही धर्मशाला स्थिति हिमाचल प्रदेश सेल्स टैक्स की भी जिम्मेदारी देखेंगे।

3. मनीषा नंदा

1985 बैच की IAS मनीषा नंदा को अतिरिक्त मुख्य सचिव के अलावा मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव का पदभार सौंपा गया है। इसके अलावा इनके पास पर्यावरण, टूरिज्म, साइंस एंड टेक्नोलॉजी जैसे विभागों का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

4. अनिल कुमार खाची

1986 बैच के IAS अधिकारी अनिल कुमार खाची के पास पीडब्ल्यूडी का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

5. तरुण कपूर

1987 बैच के IAS तरुण कपूर को वन, टीसीपी और हाउसिंग विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके पहले ये साइंस एंड टेक्नोलॉजी, खाद्य आपूर्ति, पर्यावरण की जिम्मेदारी थी।

6. निशा सिंह

1987 बैच के IAS निशा सिंह को आयुर्वेद के साथ PR था मजदूर सशसक्तिकरण विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है।

7. संजय गुप्ता

1988 बैच के आईएएस संजय गुप्ता को ट्रांसपोर्ट तथा तकनिकी शिक्षा का प्रधान सचिव बनाया गया है।

8. रामदास धीमान

1988 बैच के आईएएस रामदास धीमान को पावर, NCES, कारपोरेशन एंड इंडस्ट्रीज का प्रधान सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उनके पास HPSEB का चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

9. प्रबोध सक्सेना

1988 बैच के आईएएस प्रबोध सक्सेना को स्वास्थ्य तथा समाज कल्याण विभाग का प्रधान सचिव सचिव नियुक्त किया गया है।

10. जगदीश चंद्र

1991 बैच के आईएएस जगदीश चंद्र को हॉर्टिकल्चर, एक्साईज एंड टैक्सेशन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।

11. ओंकार चंद्र शर्मा

1994 बैच के आईएएस अधिकारी ओंकार चंद्र शर्मा को रिवेन्यू, खाद्य-आपूर्ति और ट्राइबल विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।

12. देवेश कुमार

1998 बैच के आईएएस देवेश कुमार को IPH विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा इनके पास एचपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी की भी जिम्मेदारी रहेगी।

13. डॉ. अरुण कुमार शर्मा

2000 बैच के आईएएस अरुण शर्मा को शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है।

14. डॉक्टर रविंद्र नाथ बत्ता

2000 बैच के आईएएस बत्ता को शिमला का डिविजनल कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

15. डॉक्टर पूर्णिमा चौहान

2000 बैच कीआईएएस पूर्णिमा को भी सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

16. आर सेल्वम

2001 बैच के आईएएस सेल्वम को एक्साइज और टैक्सेशन विभाग का कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

17. राजेश शर्मा

2008 बैच के आईएएस राजेश शर्मा को सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

7 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

7 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

7 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

7 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

21 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

22 hours ago