हिमाचल में आज हो सकते हैं बड़े प्रशासनिक फेरबदल

<p>हिमाचल प्रदेश में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति के बाद अब बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल होने जा रहा है। ख़बर है कि सोमवार को बड़े अधिकारियों समेत अधिकांश जिलों के प्रशासनिक जिम्मेदारियों में भी तब्दीली की जाएगी। इसमें आईएएस और आईपीएस रैंक के अधिकारियों के फेरबदल तय हैं।</p>

<p>विभागीय सचिवों के कार्यक्षेत्र बदलने की तैयारी हो चुकी है। इसकी सूची भी तैयार कर ली गई है। सोमवार को नए मुख्य सचिव विनीत चौधरी कार्यभार ग्रहण करने वाले हैं। कार्यभार ग्रहण करते ही सूची पर फाइनल मुहर लग सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंत्रियों और बीजेपी विधायकों की ओर से भी उनकी पसंद के अफसरों की सूची मुख्यमंत्री को सौंपी गई है।</p>

<p>जिस तरह की खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक आरडी धीमान तथा जेसी शर्मा को बड़े पद दिए जा सकते हैं। फेरबदल में मनीषा से हाउसिंग विभाग लिया जा सकता है और एसीएस निशा सिंह को बड़ा पदभार मिल सकता है। इनके अलावा हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, कांगड़ा और मंडी जिले के एसपी और डीसी भी बदले जा सकते हैं। जयराम सरकार की कोशिश है कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र से जिलों में प्रशासनिक फेरबदल की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।</p>

Samachar First

Recent Posts

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

10 mins ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

19 mins ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

25 mins ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

35 mins ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

40 mins ago

तनाव को देखते हुए पुलिस बैरिकेडिंग पर रोकी करणी सेना

  Hamirpur: प्रदेश भर में हिंदू संगठनों के द्वारा मस्जिदों के खिलाफ खोले गए मोर्चे…

56 mins ago