Follow Us:

अफगानिस्तान के प्रतिनिधि मंडल ने ली हिमाचल ई-विधान प्रणाली की जानकारी

पी. चंद |

मोहम्मद आमद हबीबी के नेतृत्व में हिमाचल विधानसभा में पहुंचे अफगानिस्तान निचले संसद के प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल से मुलाकात की। साथ ही हिमाचल विधानसभा की कार्यप्रणाली को भी देखा। इस प्रतिनिधि मंडल को हिमाचल की विधानसभा के बारे जानकारी दी गई।

विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। यहां पर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष होता हैं जहां लोकतान्त्रिक तरीके से कार्य होता है। प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष से सवाल भी पूछे इसमें एक सदस्य ने पूछा कि हिमाचल के 68 विधायकों में से सिर्फ चार ही महिला विधायक ही क्यों है।

जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि देश में 33 फ़ीसदी महिला आरक्षण की बात चल रही है लेकिन अभी फाइनल नहीं हुआ है। बाकि भारत में महिलाएं चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है।